UP: खेती के माहिर किसान सेठपाल सिंह को मिला पद्मश्री पुरस्कार, विभिन्न संगठनों ने दी बधाई

punjabkesari.in Wednesday, Jan 26, 2022 - 08:31 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक प्रगतिशील किसान को पद्म श्री से सम्मानित किये जाने पर किसानों, विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी है।

सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि बलियाखेडी ब्लॉक के ग्राम नंदी फिरोजपुर निवासी किसान सेठपाल सिंह उन्नत खेती के माहिर हैं। उन्होंने कहा कि सिंघाड़े मशरूम की खेती और कृषि की नई तकनीक के प्रयोग से जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर पर सम्मानित होने वाले किसान सेठपाल सिंह बीएससी से स्नातक हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों उन्हें उन्नत खेती के लिए सम्मानित भी किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static