यूपीः कोरोना वैक्सीन लगने के बाद बिगड़ी महिला स्वास्थ्य कर्मी की हालत

punjabkesari.in Sunday, Jan 24, 2021 - 12:02 PM (IST)

बहराइचः उत्तर प्रदेश में कोविड-19 की रोकथाम के लिए शुरू किए गए टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में  एक महिला स्वास्थ्य कर्मी की हालत टीका लगने के कुछ घंटे बाद बिगड़ गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया गया उपचार के बाद महिला स्वास्थ्य कर्मी की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर डीके सिंह ने बताया की फखरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम को  का टीका लगाया गया था। उसके कुछ घंटे बाद उसके दिल की धड़कन बढ़ गई और घबराहट महसूस किए जाने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर प्रभाकर मिश्रा ने उसका उपचार किया। उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार हुआ है।

उन्होंने बताया कि महिला को कपकपी भी महसूस हो रही थी जो इंजेक्शन लगने के बाद सही हो गई है। एक सवाल के जवाब में सीएमएस डॉ सिंह ने कहा कि हो सकता है कि हल्का-फुल्का रिएक्शन हो लेकिन अब उसकी हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है। कुछ घंटो में वह बिल्कुल सामान्य हो जाएगी और उसे घर वापस भेज दिया जाएगा।

 

Moulshree Tripathi