यूपीः कानपुर जू में मिला बर्ड फ्लू का पहला केस, दर्शकों के लिए बंद हुआ चिड़ियाघर

punjabkesari.in Sunday, Jan 10, 2021 - 10:16 AM (IST)

कानपुर: कोरोना वायरस संकट के बीच बर्ड फ्लू की दहशत भी बढ़ती जा रही है। लिहाजा योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश में अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं कानपुर चिड़ियाघर में मरे जंगली मुर्गों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

बता दें कि कानपुर चिड़ियाघर में दो दिन में चार मुर्गों और दो तोतों की मौत के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। मृत जंगली मुर्गों की जांच रिपोर्ट भोपाल रिसर्च सेंटर से आई है, जिनमें एच-5 स्ट्रेन यानी बर्ड फ्लू का सबसे खतरनाक वायरस होने की पुष्टि हुई है।

उत्तर प्रदेश का पहला बर्ड फ्लू कानपुर चिड़ियाघर में मिलने के बाद प्रशासन ने जू को बंद करा दिया है। कानपुर प्राणि उद्यान के निदेशक ने कहा कि बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्राणि उद्यान को दर्शकों के लिए बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static