UP: योगी सरकार 2.0 में जारी रहेगा ‘मिशन शक्ति’ अभियान, जल्द शुरू होगा चौथा चरण

punjabkesari.in Wednesday, Mar 30, 2022 - 11:32 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति चौथे चरण की शुरूआत जल्द होगी। मिशन शक्ति के बेहतर परिणामों के चलते योगी सरकार 2.0 में इस अभियान को गति देने की कवायद शुरू हो गई है, जिसके लिए जल्द ही एक कार्ययोजना तैयार की जाएगी। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि अभियान के तहत सभी विभागों को चिन्हित करते हुए महिलाओं और बेटियों पर आधारित योजनाओं को तैयार किया जाएगा। मिशन शक्ति अभियान से प्रदेश भर की महिलाएं सुरक्षित माहौल में रहकर स्वावलंबी बनकर सम्मानपूर्वक अपना जीवन जी रही हैं।       

उन्होंने बताया कि योगी सरकार के पिछले कार्यकाल में मिशन शक्ति अभियान के पहले, दूसरे और तीसरे चरण में सभी जिलों में वृहद जागरूकता अभियान चलाने के संग ही स्वर्णिम योजनाओं से बेटियों और महिलाओं को जोड़ा गया। महिला एवं बाल विकास विभाग और बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण के तहत दिसंबर 2021 तक केवल चार माह में 28 लाख 32 हजार से अधिक लोगों को जागरूक किया गया था। तीनों चरणों में अब तक 10 करोड़ से अधिक लोगों को जागरूक किया जा चुका है।

विभाग की ओर से अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के प्रति हिंसा से जुड़े विभिन्न कानूनों व प्रावधानों के बारे में लोगों जागरूक करने का कार्य सभी जिलों में किया गया। जिसमें महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, नशे में मारपीट, तस्करी, बाल विवाह, भेदभाव, बालश्रम आदि अन्य शोषणों के विरुद्ध विशेष कार्यक्रमों को आयोजित किया गया था।      

मिशन शक्ति के तीसरे चरण के तहत स्वावलंबन कैंप में निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना समेत दूसरी अन्य योजनाओं की जानकारी देने के साथ साथ योजनाओं के आवेदन भी एक ही छत के नीचे स्वीकार किए गए थे। विभाग की ओर से प्रदेश भर में हक की बात जिलाधिकारी के साथ, कन्या जन्मोत्सव, स्वावलंबन कैंप, मेगा इवेंट, कानूनी जागरूकता अभियान, गुड्डा गुड्डी बोडर् की स्थापना, मेधावी छात्राओं व जेंडर चैंपियंस का सम्मान जैसे अलग अलग कार्यक्रमों को आयोजित कर उनको उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static