यूपी में बेखाैफ दरिंदेः प्रतापगढ में दलित महिला से किया गैंगरेप

punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2020 - 03:16 PM (IST)

प्रतापगढ: उत्तर प्रदेश में कानून का राज होने का दावा करने वाली योगी सरकार बुरी तरह से फेल साबित हो रही है। आए दिन महिलाओं, बच्चियों के साथ रेप, गैंगरेप, अपहरण के बाद हत्या की खबरें आम सी हो गई हैं। एसा ही एक मामला फतनपुर थानाक्षेत्र के एक गांव से सामने आया है। यहां दलित महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

पुलिस उपाधीक्षक (रानीगंज) अतुल अंजान ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना फतनपुर क्षेत्र के एक गाँव में 32 वर्षीय दलित महिला अपने बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है। उसका पति मुंबई में है।

अंजान ने बताया कि महिला ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि उसने किराये पर दूसरा मकान लेने के लिए संगमलाल उर्फ़ लाला और दिनेश से संपर्क किया तो दोनों ने उसे मकान दिखाने के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि पीडिता की तहरीर पर बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गाैरतलब है कि बीते दिनाें प्रदेश में एेसी कई वारदातें सामने आई हैं जिसने न केवल यूपी पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं बल्कि याेगी सरकार के राम राज्य के दावे की भी पाेल खाेल दी है। 

Ajay kumar