युवा कांग्रेस के UP महासचिव ने साथियों संग थामा सपा का दामन, अखिलेश यादव को CM बनाने का लिया संकल्प

punjabkesari.in Monday, Jul 05, 2021 - 10:39 AM (IST)

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में अगले साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उथल-पुथल बढ़ती जा रही है। दलों को छोड़ना तो विरोधी दलों का दामन थामना जैसे कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। इसी क्रम में पहले से ही हालत खराब कांग्रेस पार्टी को एक झटका लगा जहां युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सागर शर्मा ने अखिलेश यादव के नेतृत्व से प्रभावित होकर अपने तमाम साथियों के साथ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।       

इस बाबत सपा प्रवक्ता के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि कांग्रेस ने शर्मा के अलावा सपा में शामिल होने वालों में सर्वश्री फैज खान, सलीम राव कुंवर तथा नदीम खान नोएडा प्रमुख है। साथ ही नीरज चौहान संतकबीर नगर भी सपा में शामिल हो गये। चौधरी ने दावा किया अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा को बहुमत में लाने तथा अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प सभी युवा नेताओं ने दुहराया।

Content Writer

Moulshree Tripathi