यूपी सरकार ने किया ऐलान, शोपियां आतंकी हमले में जान गवाने वाले दोनों मजदूरों के परिवार को 5 लाख की आर्थिक मदद

punjabkesari.in Wednesday, Oct 19, 2022 - 01:50 PM (IST)

कन्नौज: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकी हमले में जान गवाने कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के गांव दन्नापुरवा के रहने वालो दोनों मजदूरों 50 साल के राम सागर और 30 साल के मुनेश कुमार के परिवार को यूपी सरकार ने पांच- पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। दोनों मजदूर सितंबर महीनें में मजदूरी करने के लिए कश्मीर के शोपियां जिले में गए थे। 

। 

गांव के ठेकेदार के साथ गए थे कश्मीर 
दोनों मजदूर गांव के रहने वाले पिंटू ठेकेदार के कहने पर गांव के अन्य 30 मजदूरों के साथ कश्मीर के शोपियां जिले में सेव की बागवानी के लिए गए थे। इन सब मजदूरों का काम पेटियों में सेव भरने का था। काम खत्म होने के बाद 23 मजदूर तो वापस गांव आ गए लेकिन हिसाब ना होने की वजह से 7 लोग रूक गए थे। जिनमें ये दोनों लोग भी थे।



ग्रेनेड हमले में गई जान 

दोनों पर आतंकियों टारगेट किलींग के इरादे से ग्रेनेड से हमला किया था। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। रामसागर की एक बेटी और दो बेटा है। बेटी की शादी हो गई है, वहीं मुनेश का परिवार बेहद गरीब है। पति-पत्नी मजदूरी करके घर चलाते हैं। रोजगार न मिलने के कारण मनीष कश्मीर चला गया था।



मंत्री ने परिवार से की बात 

कन्नौज सदर सीट से विधायक और योगी सरकार में राज्य मंत्री असीम अरुण ने आतंकी हमले में मारे गए दोनों मजदूरों के परिवार से फोन पर बात की और दोनों परिवारों का ढाढ़स बढाया। मंत्री ने परिवार को आर्थिक मदद देने की भी बात बताई। दोनों मजदूरों का शव जल्द से जल्द शोपियां से उनके घर भीजवाने के लिए शोपियां की एसपी तनुश्री से अनुरोध भी क‍िया। एसपी शोपियां ने फोन पर बताया था कि घटना के आरोपी एक आतंकी को पुलिस ने सर्च आपरेशन के बाद गिरफ्तार कर लिया था।

 

Content Writer

Isha