यूपी सरकार ने 2.0 के एक साल किए पूरे, सीएम योगी ने विकास की गिनाईं उपलब्धियां

punjabkesari.in Saturday, Mar 25, 2023 - 12:40 PM (IST)

लखनऊ: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अपने दूसरे कार्यकाल का शनिवार को एक वर्ष पूरा कर लिया। इस मौके पर सीएम योगी ने 6 साल में हुए विकास कार्य उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 6 साल में कोई दंगा नहीं हुआ है।  भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान दिलाई है ये प्रधान मंत्री के मार्गदर्शन में हो पाया है। उन्होंने  कहा कि 6 साल पहले उत्तर प्रदेश के बारे में लोगों के अंदर नकारात्मक भाव होता पैदा होता था। लेकिन आज उत्तर प्रदेश के शासन व्यवस्था की हर तरफ तारीफ हो रही है। हमने जो कहा उसे कर दिखाया।  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती को पूरी पारिर्दशता के साथ लागू किया गया। उन्होंने कहा कि परिवारवाद, जातिवाद को उत्तर प्रदेश से समाप्त करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने कोरोना काल में पीएम मोदी के मार्गदर्शन में महामारी पर नियंत्रण करने में सफल रही। डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बना है। 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट बांटने का काम किया। हर वर्ग के युवाओं को रोजगार का अवसर मिला। हमारी सरकार को आज दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर प्रधानमंत्री जी जिनकी प्रेरणा मार्गदर्शन हमारा संबल है,उनके मार्गदर्शन मे उत्तरप्रदेश ने देश दुनिया मे नई पहचान बनाई है उनका आभार प्रकट करता हू।

योगी सरकार ने गिनाई विकास की उपलब्धियां, पढ़ें महत्वपूर्ण तथ्य 

- छ वर्ष पहले उत्तर प्रदेश क्या था,छ वर्ष का बदलाव उत्तरप्रदेश की नई गाथा कहता है। 

- पूर्ण बहुमत की सरकार का मतलब क्या होता है ये भाजपा सरकार ने प्राप्त किया। 

- पिछले छ वर्ष मे जो कार्ययोजना बनाई थी उसे पूर्ण रूप से लागू किया। 

- हमने दस सेक्टर चिन्हित किये,धर्म जाति मजहब की राजनीति से अलग हटकर इसे आगे बढ़ाया।

- इस सेक्टर मे हमारी पुरी टीम ने कार्य किया,इन छ वर्ष मे तीन वर्ष कोरोना संकट मे चले गये। 

- उत्तरप्रदेश के बारे मे अलग राय रखी जाती थी वो प्रदेश आज केंद्र की 44 योजनाओ मे नंबर एक है।

- छ वर्ष मे प्रदेश दंगामुक्त हुआ,बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ, युवाओ के लिए सरकारी नौकरी मे पारदर्शिता लाई गई। 

- एक करोड़ वृद्धवस्था पेंशन 12 हजार रु सालाना मिल रहा है। 

- बेटी विवाह योग्य होने पर चिंता होती थी,आज मुख्यमंत्री विवाह योजना है सवा दो लाख विवाह सम्पन्न हुए। 

- महिला सशक्तिकरण स्ववलंबन की ओर प्रदेश अग्रसर है,युवाओ के स्वावलंबन की ओर कार्य हो रहे हैं। 

- एम एस एम ई मे उत्तरप्रदेश देश नहीं दुनिया मे धूम मचा रहा है, विश्वकर्मा श्रम योजना से कारीगरो को सम्मान मिल रहा है। 

- स्मार्टफोन टैबलेट से दो करोड़ युवा लाभान्वित हुए। 

- हर जनपद के युवाओं को सरकारी नौकरी मे स्थान मिल रहा है।
- निवेश में हर जनपद को स्थान मिला। 
- कोविड काल मे एक जनपद एक उत्पाद ने उत्तर प्रदेश को सहारा मिला।

कानून व्यवस्था

- पुलिस भरती मे न परिवारवाद,न जातिवाद.. सात पुलिस कमीशनरेट पहली बार बनाई गई। 

- पुलिस कार्मिको के लिए आवासीय व्यवस्था के कार्य हो रहे हैं। 

- हर रेंज स्तर पर फोरेंसिक लैब की स्थापना हो रही है। 

- एसडी आर एफ की स्थापना अन्य राज्यों को भी दैवीय आपदा मे लाभ मिल रहा है। 

- महिला पुलिस कार्मिको को संख्या मे बढ़ोत्तरी की जा रही है। 

- पहली बार किसी जनपद के अधिकारी अपना टेन्योर पूरा कर रहे हैँ नहीं तो पहले ताश के पत्तों की तरह फेंटे जाते थे

 केंद्र और राज्य की योजनाओ को पुरी निष्ठा से पहुंचाने का कार्य हो रहा है

- इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण आज लगभग 12 प्रतिशत का कार्य पूरा हो चुका है, 2025 महाकुम्भ मे विश्वास है कि इस मार्ग से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु प्रयागराज मे आ सकेंगे..

- देश का पहला राज्य उत्तरप्रदेश है जहां रैपीड रेल की सेवा शुरु होने जा रहे है

- 2017 मे सिर्फ दो एयरपोर्ट क्रियाशील थे,आज 9 एयरपोर्ट क्रियाशील है,12 पर कार्य हो रहे है, अगले दो वर्ष मे 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हमारे पूरे हो चुके होंगे
- पिछले छ वर्ष मे उत्तरप्रदेश ने अपना परसेप्शन बदला है,उत्तरप्रदेश का नाम सुनकर लोगो को अच्छा लगता है। 

- छ वर्ष पहले नौजवानो के पास पहचान का संकट होता था। 

- दूसरे कार्यकाल मे हमने कार्यक्रमों की शुरुआत डबल ट्रिपल स्पीद से शुरु किया। 

- हमने 80 हजार करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी से इसकी शुरुआत की।।

-25 सेक्टोरियल पॉलिसी बनाई गई। 

-  हमने वनटांगिया कोल मुसहर सहरिया जनजाति को पीएम आवास उपलब्ध करवाए। 

- हमने बजट के आकार को दोगुना किया,प्रति व्यक्ति आय को दोगुनी करने के कार्य हुए। 

- 31 लाख निराश्रित महिलाओ की पेंशन दोगुनी की गई। 

- बेरोजगारी की दर आज 16,17 प्रतिशत से घटकर 3,4 प्रतिशत रह गयी है।

- हमारी सरकार ने अबतक दो लाख करोड़ से ज्यादा गन्ना मूलय का भुगतान हो चुका है।

- गेंहू धान खरीद मे बिचौलियों की भूमिका खत्म हुआ,भुगतान सीधे DBT के माध्यम से हो रहा है। 

- आज उत्तरप्रदेश इथेनोल उत्पादन मे नंबर एक है। 

- हम वन डिस्ट्रिक वन मेडिकल कॉलेज़ की ओर हम बढ़ चुके हैं, हर जनपद मे एक मेडिकल कॉलेज़,हर कमीशनरी स्तर पर एक विश्वविद्यालय की स्थापना हो रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static