UP सरकार ट्रंप और उनकी पत्नी को भेंट करेगी ताजनगरी में हस्तनिर्मित यह उपहार

punjabkesari.in Monday, Feb 24, 2020 - 11:03 AM (IST)

आगराः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज भारत के दो दिवसिय दौरे पर आ रहे हैं। पूरे परिवार के साथ वह ताजनगरी आगरा में ताज का दीदार करेंगे। जिसकी तैयारी जोर शोरों से की जा रही है।  मेहमानों का स्वागत जितनी गर्मजोशी से होता है, उनकी विदाई भी उतनी ही यादगार होनी चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उपहार दिए जाएंगे। डोनाल्ड ट्रंप को संगमरमर से बना फ्लास्क टेबल लैंप और उनकी पत्नी मेलानिया को जरदोजी किया हुआ पर्स भेंट किया जाएगा।

बता दें कि ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया को दिए जाने वाले दोनों उपहार ताजनगरी में ही हस्तनिर्मित हैं। आगरा प्रशासन की ओर से संगमरमर से बना ताजमहल का मॉडल और जरदोजी कला से तैयार मोर की तस्वीर भी विकल्प के तौर पर सुझाई गई थी। ये उपहार बीते दिनों डोनाल्ड ट्रंप की आगरा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए आए CM योगी के समक्ष प्रस्तुत किए गए थे।

 

Ajay kumar