UP शासन ने 6 IAS अधिकारियों के किए तबादले, झांसी के नगर आयुक्त पर गिरी गाज

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2020 - 01:17 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें अवनीश कुमार राय को नगर आयुक्त, झांसी बनाया है। वहीं झांसी के नगर आयुक्त मनोज कुमार को पद से हटाकर प्रतीक्षारत किया गया है। इसके साथ ही शैलेश कुमार को सीडीओ, झांसी बनाया गया है।

बता दें कि शासन की नई सूची के अनुसार नगर आयुक्त आगरा अरुण प्रकाश को हटाकर विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन बनाया गया है। वहीं निखिल टीकाराम फुंडे नगर आयुक्त आगरा बनाए गए हैं। इसके साथ ही चंदौली के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार हर्ष को सीडीओ, श्रावस्ती बनाया बनाया गया है।

ये रही तबादले की लिस्ट-

  • अरुण प्रकाश- नगर आयुक्त आगरा से विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन
  • अवनीश कुमार राय- नगर आयुक्त, झांसी
  • मनोज कुमार- झांसी के नगर आयुक्त पद से प्रतीक्षारत
  • निखिल टिकाराम- नगर आयुक्त आगरा
  • कुमार हर्ष- सीडीओ, श्रावस्ती
  • शैलेश कुमार- सीडीओ, झांसी

Edited By

Umakant yadav