UP की राज्यपाल पटेल का आह्वान- फसलों में तकनीक का प्रयोग करें किसान... बढ़ेगी आमदनी

punjabkesari.in Saturday, Apr 30, 2022 - 09:24 AM (IST)

शामली: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किसानों से आह्वान किया है कि वे फसलों में तकनीक का प्रयोग करें तथा अपने उत्पाद की गुणवत्ता बनाते हुए उसे विश्व बाजार में उतारें ताकि किसानों की आमदनी बढ़ सके।       

राज्यपाल ने शुक्रवार को शामली में कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण कर यहां आयोजित किसान संगोष्ठी को संबोधित करते हुए किसानों से खेती में अत्याधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक प्रयोग करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से किसान अपने उत्पाद की गुणवत्ता बनाते हुए उसे विश्व बाजार में उतार सकेंगे। इसका सीधा लाभ देश के कृषि उत्पाद के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के रूप में देखने को मिलेगा। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती करने पर भी बल दिया।       

इस दौरान राज्यपाल ने कृषि विभाग के किसान लाभार्थियों को ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की। राज्यपाल ने कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया। इस मौके पर राज्यपाल पटेल ने किसान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने कृषि विज्ञान केन्द्र पर लगाए गए कृषि विभाग, एफपीओ, उद्यान विभाग, स्वयं सहायता समूह और ओडीओपी आदि से जुड़े स्टॉल का भी भ्रमण किया। राज्यपाल ने ट्रैक्टर स्टाल पर कृषि विभाग के लाभार्थियों को ट्रैक्टर की चाबियां प्रदान की।       

कृषि वैज्ञानिक डा. विकास कुमार ने राज्यपाल को कृषि विज्ञान केन्द्र के क्राप कैफेटेरिया में लगे गन्ने के ट्रायल का अवलोकन कराते हुए गन्ने की सीड प्राइमिंग, ट्रेंच विधि, रिंग पिट विधि के विषय में विस्तार से जानकारी दी, राज्यपाल ने भी इसकी सराहना की। इसी क्रम में वैज्ञानिक डा. ओमकार सिंह ने प्याज की विभिन्न प्रजातियों के बारे में बताया। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने केन्द्र के परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया। केन्द्र के वैज्ञानिक डा. विकास मलिक ने केन्द्र पर स्थापित गन्ना पादप स्वास्थ्य क्लीनिक पर गन्ना संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static