याेगी सरकार पर बरसे शिवपाल कहा-यूपी में बढ़ चुका है 10 गुना भ्रष्टाचार

punjabkesari.in Thursday, Aug 09, 2018 - 07:30 PM (IST)

लखनऊः सपा नेता शिवपाल यादव ने याेगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्हाेंने आराेप लगाया है कि भ्रष्टाचार खत्म करने के मुद्दे पर सत्ता पर काबिज हुई याेगी सरकार में 10 गुना भ्रष्टाचार बढ़ा है। प्रदेश में कहीं भी जाआे हर जगह इसी तरह की शिकायतें मिल रही हैं।

शिवपाल यहीं नहीं रुके उन्हाेंने कहा कि पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर है। मैं अपने क्षेत्र में गया था वहां काेई भी एेसा तहसील आैर थाना नहीं है जहां भ्रष्टाचार 10 गुना न बढ़ा हाे। अगर थाने में काेई भी पीड़ित व्यक्ति रिपाेर्ट लिखाने जाता है ताे उसे पैसे देने पड़ते हैं। बिना पैसे के उसकी रिपाेर्ट तक नहीं लिखी जाती है। 

Ajay kumar