राष्ट्र के विकास में उत्तर प्रदेश ने निभाई है अहम भूमिका : वेंकैया नायडू

punjabkesari.in Sunday, Jan 24, 2021 - 03:15 PM (IST)

नयी दिल्ली/लखनऊः  उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को उत्तर प्रदेश की स्थापना दिवस के मौके पर बधाई देते हुए कहा कि राज्य ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाई है। नायडू के हवाले से उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट किया, ‘‘ ‘उत्तर प्रदेश दिवस' के अवसर पर सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!

उन्होंने आगे कहा कि अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविध लोक रंगों के लिए प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। मेरी कामना है कि यह प्रदेश उन्नति की नई ऊंचाइयों को छुए।'' उल्लेखनीय है कि हर साल 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाता है।

 

Moulshree Tripathi