तैनाती मिलने के बाद भी 229 डॉक्टरों ने नहीं संभाला कार्यभार, UP स्वास्थ्य विभाग ने उठाया ये सख्त कदम

punjabkesari.in Thursday, Nov 17, 2022 - 11:00 AM (IST)

लखनऊ(अश्वनी सिंह): उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने 229 डॉक्टरों की सेवा को बुधवार को समाप्त कर दिया। राज्य लोक सेवा आयोग ने इन चिकित्सकों का चयन साल 2020-21 के लिए किया गया था। विभाग ने सभी की पोस्टिंग भी कर दी थी। अस्पतालों में तैनाती किए जाने के बावजूद ड्यूटी ज्वाइन ना करने वाले डॉक्टरों पर यह कार्रवाई की गई है। नियुक्ति पत्र लेने के बावजूद 6 महीने तक इन्होंने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। ऐसे में इन सभी डाक्टरों का ब्योरा जुटाया गया और इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

पदों को दोबारा भरने के लिए UP लोक सेवा आयोग को भेजा जाएगा अधियाचन
जानकारी मुताबिक अब इन पदों को खाली मानते हुए इन्हें दोबारा भरने के लिए अधियाचन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजा जाएगा। उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. राजागणपति आर की ओर से इन डाक्टरों की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया गया है। प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के लेवल टू के डॉक्टरों के 1,009 पदों पर भर्ती के लिए साल 2020-21 में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयन की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

229 डॉक्टरों ने नियुक्ति पत्र मिलने के बाद भी नहीं ग्रहण किया था कार्यभार
आपको बता दें कि स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टरों की पहले से कमी है। विभिन्न चरणों में नियुक्ति पत्र जारी किए गए और इसमें से 229 डॉक्टर नियुक्ति पत्र मिलने के बाद भी कार्यभार ग्रहण करने नहीं पहुंचे। फिलहाल अब इन पदों को खाली मानते हुए इन्हें दोबारा भरने के लिए अधियाचन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजा जाएगा। मालूम हो कि पीजी पास डॉक्टरों को सीधे लेवल टू पर भर्ती किए जाने के लिए नियमावली में संशोधन भी किया गया था, ताकि अधिक से अधिक डॉक्टर इसके लिए आकर्षित हों।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static