UP School Holiday List : 2026 में इन दिनों बंद रहेंगे स्कूल, जानें पूरे साल में कब-कब रहेगी बच्चों की मौज! छुट्टियों का कैलेंडर जारी... होली-दिवाली पर बड़ा फैसला
punjabkesari.in Sunday, Jan 04, 2026 - 04:44 PM (IST)
UP Holiday List 2026: उत्तर प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। नए साल के शुरुआत के साथ ही यूपी में बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के परिषदीय व मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में 2026 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। जिसमें त्योहारों से जुड़े अहम विवरण शामिल हैं।
इस साल कुल 33 दिन रहेंगी छुट्टियां
इस कैलेंडर के अनुसार, इस साल कुल 33 दिन की छुट्टियां रहने वाली हैं। हालांकि होली और दिवाली की छुट्टियों के बीच में एक-एक दिन विद्यालय खोला जाएगा। होली की बात करें तो होलिका दहन की छुट्टी 2 मार्च को और होली की छुट्टी 4 मार्च को रहेगी। वहीं 3 मार्च को स्कूल खुलेंगे। दिवाली के मामले में, नरक चतुर्दशी व दीपावली की छुट्टी 8 नवंबर, गोवर्धन पूजा 9 नवंबर और भैया दूज व चित्रगुप्त जयंती की छुट्टी 11 नवंबर को होगी। वहीं 10 नवंबर को स्कूलों को खोला जाएगा।

सबसे पहला अवकाश कब?
कैलेंडर के अनुसार इस सत्र का पहला अवकाश 3 जनवरी को रहा। यह छुट्टी हजरत अली के जन्मदिन के अवसर पर घोषित की गई। जिससे साल की शुरुआत ही अवकाश के साथ हुई।
यह भी पढ़ें : साल 2026 का पहला तलाक! शादी के 14 साल बाद अलग हुआ ये पावर कपल, रिश्ता टूटने की वजह चौंका देगी....
UP Desk: टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल माही विज और जय भानुशाली ने आखिरकार अपने तलाक की पुष्टी कर दी है। दोनों ने आपसी सहमती से अलग होने का फैसला लिया है। उनके इस फैसले से कपल की 14 साल की शादी का अंत हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस मायूस हैं, क्योंकि माही और जय को लंबे समय तक इंडस्ट्री के सबसे पावरफुल कपल में से एक माना जाता रहा है .... पढ़ें पूरी खबर....

