UP: जेल मंत्री ने रायबरेली कारागार का किया निरीक्षण,  बोले- गायत्री और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें कैदी

punjabkesari.in Friday, Oct 21, 2022 - 01:31 AM (IST)

रायबरेली: उत्तर प्रदेश कारागार एवं होमगार्ड राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने गुरुवार को कैदियों से अपील की कि वे नियमित रूप से गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें, जिससे उनकी विचारधारा और प्रारब्ध में परिवर्तन हो सके। रायबरेली के जिला कारागार में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आये मंत्री प्रजापति ने बन्दियों से संवाद करते हुए कहा कि उन्हें गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। इस दौरान जेल में यज्ञ हवन का कार्यक्रम भी हुआ।       

जेल में कैदियों को दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण
जिला कारागार अधीक्षक अविनाश गौतम ने बताया कि प्रजापति ने इस दौरान जेल में कैदियों को दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने जेल में बन्दी कल्याणकारी एवं पुर्नवास सहकारी समिति के कार्यालय का उदघाटन कर ‘एक जिला एक उत्पाद' योजना के अंतर्गत जेल में निर्मित काष्ठ कला उत्पादों का अवलोकन किया। जेल में माटी कला के प्रशिक्षण का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने महिला कैदियों द्वारा निर्मित डिजायनर दीये एवं अन्य उत्पादों का अवलोकन किया। प्रजापति ने जेल में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित यज्ञ-हवन में भाग लेते हुए नवगृह वाटिका के पौधों का रोपण किया।       

सजा काटने से कैदी के परिजनों को असीम कष्ट
इस दौरान कैदियों से संवाद करते हुए प्रजापति ने कहा कि जेल में सजा काटने से कैदी के परिजनों को असीम कष्ट होता है और यह उनके प्रारब्ध कर्मो का फल होता है। उन्होंने कैदियों से आचरण में सुधार लाने और मन की शांति के लिये गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कैदियों को कारागार के विभिन्न व्यवसायों में दक्ष होकर तथा कारागार में संचालित विभिन्न सुधार कार्यक्रमों में सुरूचि पूर्ण ढंग से भाग लेकर सभ्य नागरिक बनना चाहिये।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static