UP: जयंत चौधरी ने पूर्व विधायक रामाशीष राय को सौंपी पार्टी की कमान, यूपी इकाई के अध्यक्ष नियुक्त

punjabkesari.in Friday, May 27, 2022 - 05:48 PM (IST)

लखनऊ/नई दिल्ली: राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पूर्व विधायक रामाशीष राय को पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पार्टी के केंद्रीय कार्यालय सचिव समर पाल सिंह ने शुक्रवार को यहां बताया कि इसके अलावा मंजीत सिंह और कंवर हसन को प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। ऐश्वर्यराज सिंह को प्रदेश इकाई के संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। समर पाल सिंह ने कहा कि इन नियुक्तियों से पार्टी संगठन और अधिक गतिशील एवं सशक्त होगा।

Content Writer

Mamta Yadav