Loksabha Election 2019: एक नजर खीरी लोकसभा सीट पर

punjabkesari.in Friday, Apr 26, 2019 - 05:46 PM (IST)

खीरी: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक खीरी लोकसभा सीट है। आजादी के बाद पहली बार खीरी संसदीय सीट पर 1957 में लोकसभा चुनाव हुए। जिसमें सोशलिस्ट पार्टी ने जीत दर्ज की। वहीं पहली हार के बाद कांग्रेस ने वापसी की और इस सीट पर 1962 से 1971 तक अपने कब्जे जमाया। हालांकि आपातकाल के बाद 1977 में जब चुनाव हुए तो कांग्रेस को खीरी में नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन 1980 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने यहां जोरदार वापसी की और अगले तीन चुनावों में कांग्रेस ने बड़े अतंर से जीत हासिल की।



वहीं 1990 के दौर में चले मंदिर आंदोलन की वजह से बीजेपी को फायदा मिला और 1991, 1996 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की। वहीं अगर पिछले दो चुनावों की बात करें तो 2009 कांग्रेस तो 2014 के चुनाव में BJP को जीत मिली।



खीरी में 
कुल 5 विधानसभा सीटें
खीरी लोकसभा सीट के अंतर्गत कुल 5 विधानसभा सीटें आती हैं। जिसमें पलिया, निघासन, गोला गोकरनाथ, श्रीनगर और लखीमपुर विधानसभा सीटें शामिल हैं और इन सभी विधानसभा सीटों पर 2017 के चुनाव में बीजेपी ने जीत का परचम लहराया था।



कुल मतदाताओं की संख्या
इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में खीरी में कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 57 हजार 116 है। जिसमें  मतदाताओं में पुरुष मतदाताओं की संख्या 9 लाख 39 हजार 958, महिला मतदाताओं की संख्या 8 लाख 17 हजार 117 और ट्रांस जेंडर के कुल 41 मतदाता शामिल हैं।



एक नजर 2014 के नतीजों पर
एक नजर पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालें तो 2014 में इस सीट पर BJP के अजय कुमार ने 3 लाख 98 हजार 578 वोटों के साथ जीत हासिल की थी..वहीं बसपा के अरविंद गिरी 2 लाख 88 हजार 304 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि कांग्रेस के जफर अली नकवी को 1 लाख 83 हजार 940 वोट मिले थे और वो तीसरे स्थान पर रहे थे।        



2009 में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया
साल 2009 की बात करें तो कांग्रेस के जफर अली नकवी ने 1 लाख 84 हजार 982 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो बसपा के इलियास आज़मी 1 लाख 76 हजार 205 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि बीजेपी के अजय कुमार 1 लाख 62 हजार 850 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।



2004 में सपा ने जीत हासिल की
अगर बात साल 2004 में हुए लोकसभा चुनाव की करें तो खीरी लोकसभा से सपा के रवि प्रकाश वर्मा ने  2 लाख 24  हजार 602 वोटों के साथ जीत हासिल की थी। वहीं बसपा के दाऊद अहमद 2 लाख 12 हजार 842 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे, जबकि बीजेपी के विनय कटियार को 1 लाख 95 हजार 849 वोट मिले थे और वो तीसरे स्थान पर रहे थे।

Ruby