यूपी विधानसभाः विशेष सत्र में अहम मुद्दों पर चर्चा, योगी बोले- दुर्योधन जैसा व्यवहार कर रहा विपक्ष

punjabkesari.in Wednesday, Oct 02, 2019 - 12:38 PM (IST)

लखनऊः गांधी जयंती के अवसर पर यूपी विधानसभा का विशेष सत्र चल रहा है। विशेष सत्र को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने भुखमरी कुपोषण मिटाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि 16 लक्ष्यों को लागू करेंगे। जिसमें पहला लक्ष्य यूपी में गरीबी और भुखमरी मिटाना है। योगी ने कहा कि भुखमरी मिटाने की कार्ययोजना पर काम हो रहा है। अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य पर भी काम जारी है।

सदन से बहिष्कार करने पर योगी का विपक्ष पर निशाना
सदन से कांग्रेस सहित SP- BSP ने बहिष्कार किया है। विपक्ष के लोग इस सत्र में शामिल नहीं होंगे। इस पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि विपक्ष दुर्योधन जैसा व्यवहार कर रहा है। सदन का बहिष्कार करना इसका प्रमाण है। विपक्ष का सदन से बहिष्कार करना गांधी जी का अपमान है। सीएम ने कहा कि विपक्ष 22 करोड़ लोगों का हित नहीं चाहता है। उन्हें आम लोगों की चिंता नहीं है।

'पिछली सरकारों ने प्रदेश का बेड़ा गर्क किया'
योगी ने कहा कि पिछली सरकारों ने प्रदेश का बेड़ा गर्क किया। सपा-बसपा ने केंद्र सरकार को सहयोग नहीं किया।

दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं- योगी
महात्मा गांधी की जयंती और लाल बहादूर शास्त्री के जन्मदिन के अवसर पर सीएम ने कहा कि मैं दोनों महा पुरुषों के जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक है, जितने पहले थे। योगी ने कहा कि लाल बहादूर शास्त्री ने देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

लगातार 36 घंटे चलेगा विशेष सत्र
बता दें कि विशेष सत्र कल रात 11 बजे तक चलेगा। विशेष सत्र में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। लगातार 36 घंटे सदन की कार्यवाही चलेगी। सदन में विधायकों की रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी लगी है। विधायक 6-7 के समूह में शामिल होंगे। विधायकों के खाने के लिए भी विशेष प्रबंध किया गया है। वहीं सदन से कांग्रेस सहित SP- BSP ने बहिष्कार किया है। विपक्ष के लोग इस सत्र में शामिल नहीं होंगे। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static