UP: शस्त्र का दुरूपयोग करने वालाें के लाईसेंस हाेंगे निरस्त, हाेगी सख्त कार्रवाई

punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2020 - 07:14 PM (IST)

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में शान्ति व्यवस्था को और अधिक सुद्दढ़ करने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रंजिश के मामलो में शामिल व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें भारी मुचलको पर पाबन्द करने के साथ शस्त्र लाईसेंसो के दुरूपयोग की घटनाओं में तत्परता से प्रभावी विधिक कारर्वाई सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।       

राज्य के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि प्रदेश में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन एवं वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में जरूरी निर्देश भेजे जा चुके हैं। निर्देशों में कहा गया है कि शान्ति एवं व्यवस्था के द्दष्टिगत आपसी रंजिश, पंचायत चुनाव सम्बन्धी रंजिश, विवादजन्य रंजिश आदि के मामलो को अभियान चलाकर चिन्हित किया जाय। चिन्हित मामलो में प्रभावी निरोधात्मक कारर्वई सुनिश्चित की जाय तथा उन्हें भारी मुचलके पर पाबन्द किया जाय।       

उन्होंने बताया कि शासन द्वारा कहा गया है कि पाबन्दी का उल्लघंन कर शान्ति भंग करने वालो को प्राथमिकता पर चिन्हित कर उनसे मुचलके व बंधपत्र राशि की वसूली सुनिश्चित करते हुये नियमानुसार सख्त कारर्वाई की जाय। उन्होंने बताया कि इस बाबत जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये हैं कि पाबन्द करने के बाद भी शान्ति भंग करने वालो को प्राथमिकता पर चिन्हित कर उनसे मुचलके बंध पत्र की राशि की वसूली कर नियमानुसार संख्त कारर्वाई भी की जाए। अवस्थी ने बताया कि सरकार ने यह भी निर्देश दिये गये हैं कि शस्त्र लाईसेंसो के दुरूपयोग की घटनाओं पर सख्ती से नियंत्रण लगाया जाय। शस्त्र के दुरूपयोग करने वाले शस्त्र लाईसेंस धारियों के शस्त्र लाईसेंस निरस्त करने की कारर्वाई भी तत्परतापूर्वक नियमानुसार की जाय।       

गौरतलब है कि प्रदेश में इस वर्ष 16 जून से विशेष अभियान भी चलाया गया है, जिसके तहत अब तक 74700 व्यक्तियों को धारा-107 दप्रस के तहत चालान किया गया है। इस अवधि में 74033 लोगों को नोटिस दी गयी तथा 35645 लोगो को पाबंद किया गया है। अन्तिम रूप से पाबन्द लोगो की संख्या-1 लाख 15 हजार 975 है। अभियान के दौरान 26 पाबन्द व्यक्तियों के विरूद्ध शस्त्र लाईसेंस निलम्बित/निरस्त करने की रिपोर्ट सक्षम न्यायालय को भेजी गयी। अभियान के दौरान 252 शस्त्र निरस्तीकरण वाद दर्ज किये गये हैं तथा 256 शस्त्र लाईसेंस निलम्बित तथा 112 शस्त्र लाईसेंस निरस्त किये गये हैं।       

यह भी उल्लेखनीय है कि इस वर्ष अब तक कुल 4 लाख 18 हजार 400 व्यक्तियो का धारा-107 के तहत चालान किया गया है तथा 4 लाख 3 हजार 970 लोगो को नोटिस दी गयी है। साथ ही कुल एक लाख 81 हजार 944 लोगो पाबंद किया गया है। अन्तिम रूप से पाबन्द लोगो की संख्या 6 लाख 71 हजार 631 है। साथ ही साथ 231 पाबन्द व्यक्तियों के विरूद्ध शस्त्र लाइसेंस निलम्बित/निरस्त करने की रिपोटर् सक्षम न्यायालय को भेजी गयी है। इस वर्ष अब तक 1940 शस्त्र निरस्तीकरण वाद दर्ज किये गये हैं तथा 1702 शस्त्र लाईसेंस निलम्बित तथा 469 शस्त्र लाईसेंस निरस्त किये गये हैं।

Ajay kumar