यूपीः चार महीने पहले प्रियंका के हाथों में सजी थी मेहंदी, दहेज लोभी ससुरालियों ने लील ली जिंदगी

punjabkesari.in Sunday, Mar 14, 2021 - 04:39 PM (IST)

बलियाः शादी जिंदगी का वह पल होता है जिसमें कई लोगों की जिंदगी बदल जाती है। पुरूष के कंधे पर कई जिम्मेदारी तो लड़की भी कई महत्वपूर्ण भूमिका में बंध जाती है। कई सपने सज जाते हैं। ऐसे में दहेज नाम का जहर जिंदगी में जगह बना ले तो सब बर्बाद करके रख देता है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बलिया का है। जहां चार महीने पहले ब्याही एक विवाहिता फांसी के फंदे से लटकी मिली।

बता दें कि मामला रेवती थाना के सुरेमनपुर दीयरांचल के मानगढ़ गांव की है। जहां मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि बिहार के छपरा सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अजायबगंज की रहने वाली प्रियंका(20) की शादी 29 नवंबर 2020 को मानगढ़ के पप्पू चौधरी से हुई थी। आरोप है कि दहेज में एक लाख रुपया तय था। प्रियंका के पिता आर्थिक तंगी के कारण तय दहेज की राशि नहीं दे पाए थे। मंडप में शादी के समय पप्पू चौधरी सीकरी के लिए अड़ गया था, हालांकि आसपास के लोगों ने समझा-बुझाकर शादी करा दी। आरोप है कि दहेज में पलंग व एक और सोने के सीकरी के लिए प्रियंका को ससुराली प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि मायके वालों से मिलने तक नहीं देते थे। 20 दिन पहले प्रियंका का भाई अनूप कुमार उससे मिलने मानगढ़ पहुंचा था, लेकिन ससुराल के लोगों ने मिलने नहीं दिया।मृतका का पति पप्पू जेसीबी का ड्राइवर है और वह केरल में ही रहता है। वह भी अपने पत्नी से बातचीत नहीं करता था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static