यूपी में का बा... गाने को लेकर सुर्खियों आई लोक गायिका नेहा सिंह राठौर यूपी की बनी बहू, हिमांशु सिंह से रचाई शादी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 22, 2022 - 05:20 PM (IST)

लखनऊ: यूपी में का बा... गाने को लेकर सुर्खियों में आई लोक गायिका नेहा सिंह राठौर उत्तर प्रदेश की बहू बन गई हैं। नेहा ने 21 जून को अंबेडकरनगर निवासी हिमांशु सिंह से राजधानी लखनऊ में शादी रचा ली है। बता दें कि  यूपी विधान सभा चुनाव 2022 में कानून व्यवस्था को लेकर अपने भोजपुरी गाने के साथ योगी सरकार खूब व्यंग कसा था। वहीं विपक्ष के नेताओं ने नेहा के गाने को खूब शेयर किया था।



सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी चुनावी जन सभा के दौरान नेहा सिंह के गाने को भी शामिल किया था। बताया जा रहा है कि नेहा ने अपनी शादी में ज्यादा भीड़- भीड़ नहीं जुटाने के लिए राजधानी लखनऊ के नीलांश थीम पार्क में शादी रचाई। शादी में उनके परिजन और रिश्तेदार सगी संबंधी लोग ही शामिल हुए।

   

Content Writer

Ramkesh