यूपी के मंत्री धर्म पाल सिंह बोले- 7,500 अवैध मदरसे हटाकर बनाएंगे स्कूल, कॉलेज अस्पताल...

punjabkesari.in Sunday, Oct 30, 2022 - 11:33 AM (IST)

मथुरा: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल में कराए गए एक सर्वेक्षण में करीब 7,500 मदरसे बिना मान्यता के चलते पाए गए। राज्य के एक मंत्री ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्री धर्म पाल सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि अब एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति उनके बारे में फैसला करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि मदरसा का छात्र एक हाथ में कुरान और दूसरे में लैपटॉप रखे। उन्होंने कहा कि मथुरा के जिलाधिकारी को वक्फ भूमि को अनधिकृत कब्जे से मुक्त करने और उस पर अस्पताल, स्कूल और पार्क विकसित करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि वफ्फ की संपत्तियों से अवैध कब्जे हटवाकर वहां स्कूल, कॉलेज अस्पताल आदि बनाएंगे। नई दुग्ध नीति में 30 एकड़ में 75 करोड़ से वृहद गोसंरक्षण केंद्र बनाने पर 10 करोड़ की छूट और पांच प्रतिशत ब्याज लगेगी। यहां भी ऐसा ही केंद्र करीब 8 से 12 करोड़ की लागत का बनेगा। इसमें 2 से 4 हजार निराश्रित गोवंश आएगा। उन्होंने गोआधारित खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि एक गाय से एकड़ खेती होती है। गाय का 10 किग्रा गोबर, 10 लीटर गोमूत्र सात दिन रख कर जीवामृत बनता है। इसे पानी के साथ खेत में देने से अच्छी फसल होती है। वहीं देसी गाय के संरक्षण की बात कहते हुए उसके पांच उत्पादों को अमृत बताया।

मंत्री ने शनिवार सांय कलक्ट्रेट सभागार में लंपी स्किन डिसीज की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि यहां लंपी से संक्रमित हुए 2909 गोवंश में से 2808 गोवंश ठीक हुए और 32 की मौत हुई है। वहीं 2.47 लाख गोटपॉक्स वैक्सीनेशन हुआ है। लंपी फिर नए रुप में पनप सकता है। इससे सतर्क रहने की जरुरत है।


 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj