UP MLC Election: एमएलसी उपचुनाव में CM योगी ने डाला पहला वोट, अखिलेश बोले- पिछड़ों का हक छीन रही भाजपा
punjabkesari.in Monday, May 29, 2023 - 12:06 PM (IST)

UP MLC Election: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की दो रिक्त सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए सुबह से मतदान जारी है। यह मतदान शाम 4 बजे तक होगा। विधान भवन के तिलक हाल सभी विधानसभा के सदस्य अपने मतों का प्रयोग कर रहें हैं। आपको बता दें कि मतदान के एक घंटा बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। रात्रि नौ बजे तक उप चुनाव के नतीजे सामने आ सकते हैं।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य पद के उप-चुनाव हेतु आज विधान भवन, लखनऊ में मतदान किया। pic.twitter.com/HCrNoENh8Q
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 29, 2023
सबसे पहले CM योगी ने किया मतदान
विधान परिषद की दो सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान सुबह ही प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले मतदान किया। मतदान के लिए अन्य विधायक भी पहुंचने लगे हैं। गुप्त मतदान किया जा रहा है।
सपा ने शेयर की अखिलेश यादव की वोट डालते हुए तस्वीर
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री राम करन निर्मल जी एवं श्री राम जतन राजभर जी के पक्ष में विधानसभा में किया मतदान। pic.twitter.com/ogDB69QOt0
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 29, 2023
अखिलेश ने भाजपा को बनाया निशाना
इसी अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि आप(भाजपा) नौकरियां, अवसर छीन रहे हैं, रोजगार नहीं दे रहे हैं। आप जाति जनगणना नहीं कराना चाहते। क्या बिना जाति जनगणना के सामाजिक न्याय संभव है? यह बड़ा सवाल है जिससे भाजपा भागना चाहती है...अब तो सरकार के 10 साल हो गए, अब 10 नंबरी हो गई सरकार। सरकार की क्या उपलब्धि हैं?
डिप्टी सीएम और राजभर की दोस्ती!
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर हमारे मित्र हैं और हमारी मित्र मंडली बहुत लंबी है। जब नतीजे आएंगे तब पता चलेगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Vighnaraja Sankashti Chaturthi: आज इन आसान उपायों से करें गणेश जी को प्रसन्न, विघ्न-बाधाएं होंगी दूर

Recommended News

पितृ पक्ष में इस दिन मनाई जाएगी इंदिरा एकादशी, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

यूपी के देवरिया में जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, 6 लोगों को उतारा मौत के घाट

देवरिया में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के 6 लोगों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या

किशोरी का शव कब्र से निकाल कराया पोस्टमार्टमः भाई ने बहन के प्रेमी पर लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप