UP MLC Election: एमएलसी उपचुनाव में CM योगी ने डाला पहला वोट, अखिलेश बोले- पिछड़ों का हक छीन रही भाजपा

punjabkesari.in Monday, May 29, 2023 - 12:06 PM (IST)

UP MLC Election: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की दो रिक्त सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए सुबह से मतदान  जारी है। यह मतदान शाम 4 बजे तक होगा। विधान भवन के तिलक हाल सभी विधानसभा के सदस्य अपने मतों का प्रयोग कर रहें हैं।  आपको बता दें कि मतदान के एक घंटा बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। रात्रि नौ बजे तक उप चुनाव के नतीजे सामने आ सकते हैं।

सबसे पहले CM योगी ने किया मतदान
विधान परिषद की दो सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान सुबह ही प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले मतदान किया। मतदान के लिए अन्य विधायक भी पहुंचने लगे हैं। गुप्त मतदान किया जा रहा है।


सपा ने शेयर की अखिलेश यादव की वोट डालते हुए तस्वीर

 

अखिलेश ने भाजपा को बनाया निशाना
इसी अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि आप(भाजपा) नौकरियां, अवसर छीन रहे हैं, रोजगार नहीं दे रहे हैं। आप जाति जनगणना नहीं कराना चाहते। क्या बिना जाति जनगणना के सामाजिक न्याय संभव है? यह बड़ा सवाल है जिससे भाजपा भागना चाहती है...अब तो सरकार के 10 साल हो गए, अब 10 नंबरी हो गई सरकार। सरकार की क्या उपलब्धि हैं?

डिप्टी सीएम और राजभर की दोस्ती!
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर हमारे मित्र हैं और हमारी मित्र मंडली बहुत लंबी है। जब नतीजे आएंगे तब पता चलेगा।

Content Writer

Imran