UP Monsoon Session: यूपी विधानसभा मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू, आज भी हंगामे के आसार

punjabkesari.in Thursday, Aug 01, 2024 - 12:16 PM (IST)

UP Assembly Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज चौथा दिन है। सदन की कार्यवाही सुबह 11ः00 बजे शुरू हो गई है। आज सदन में अनुपूरक बजट पर चर्चा की जाएगी। साथ ही अन्य विधाई कार्य भी किए जाएंगे। वहीं, विपक्ष ने भी सरकार को घेरने की तैयारी कर रखी है। विपक्ष आज जनहित के मुद्दे भी उठाएंगे। सदन में कई जनहित के मुद्दे रखे जाएगे। जिस पर चर्चा होगी। प्रश्न काल से लेकर प्रश्नों के जवाब भी सदन में दिए जाएंगे। सदन में आज  भी हंगामे के आसार है। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। कांग्रेस नेता विधान मंडल दल आराधना मिश्रा मोना ने गोमती नगर के मामले को सदन में उठाया।



विधानसभा में विपक्ष ने किया हंगामा
विधानसभा मानसून सत्र की कार्रवाई शुरू होते ही विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष के सदन में बयान के बाद विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी। सपा विधायक अनिल प्रधान और कृषि मंत्री में भिड़ंत हो गई। अनिल प्रधान को सत्र की कार्यवाही से बाहर करने की चेतावनी दी गई। यह चेतावनी विधानसभा अध्यक्ष ने दी।

केशव प्रसाद मौर्य का बयान
सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान सामने आया। उन्होंने एक बार फिर अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि संगठन सरकार से बड़ा ही है, संगठन से ही सरकार बनती है। इन सब विषयों को लेकर पार्टी फोरम पर बात होती है। अखिलेश यादव ने जो कहा होगा संसद में बैठे लोग जवाब देंगे। यूपी विधानसभा के कार्यवाही सुचारू रूप से चल रही है। जो समीक्षा करने लायक बात होगी उस पर समीक्षा की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static