UP Nagar Nikay Chunav: OBC आरक्षण को लेकर Mayawati ने की बड़ी बैठक, कांग्रेस और भाजपा को बताया आरक्षण विरोधी

punjabkesari.in Friday, Dec 30, 2022 - 02:44 PM (IST)

​​लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह) : UP Nagar Nikay Chunav उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पदाधिकारियों के साथ बड़ी बैठक की। इस दौरान उन्होंने बैठक से पहले पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन भी रखा। मायावती ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी माता जी श्रीमती हीराबेन मोदी का निधन होने की खबर अति दुखद है। उनके पूरी परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन्हें एवं उनके सभी चाहने वालों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।



Mayawati प्रदेश स्तरीय और जि​​ला अध्यक्षों के साथ एक दिवसीय सम्मेलन के दौरान भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने हाला ही निकाय चुनाव को लेकर आए फैसले पर योगी सरकार पर जमकर कोसा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की यूपी निकाय चुनाव टालने की कोशिश में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ओबीसी मुद्दे के बजाय दूरसे तरफ लोगों को ध्यान केन्द्रित करा रहा रही है। मायावती ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। सरकारी वादे और घोषणाएं जनता को चुभ रही है। जीएसटी के नाम पर व्यापारी वर्ग को परेशान किया जा रहा है।



उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस दोनों ही आरक्षण की विरोधी है। आरक्षण के मामले में सपा की नीयत भी ठीक नहीं है।  मायावती ने केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी शासित कर्नाटक और महाराष्ट्र में सीमा विवाद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जब सरकार आंतरिक सीमा विवाद का समाधान नहीं करा पा रही तो अंतरराष्ट्रीय सीमा का विवाद कैसे सुलझाएगी। मायावती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए जी-जान से जुटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव से पहले लोगों पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाएं।

 

 ये भी पढ़ें UP Nikay Chunav: BSP ने कसी कमर, mayawati ने मंडल कोऑर्डिनेटर समेत बड़े नेताओं की 30 दिसंबर को राज्य स्तरीय बुलाई बैठक

लखनऊ:  UP Nikay Chunav (अश्वनी कुमार सिंह ) उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (mayawati) ने यूपी प्रस्तावित निकाय चुनाव और 2024 के आम चुनावों की तैयारियों की रणनीति बनाने में जुटी है। इस लेकर मायावती ने राजधानी लखनऊ में पार्टी कोऑर्डिनेटर और प्रदेश के सभी जिलाध्य की मीटिंग में बुलाई है।
 

 

Content Writer

Ramkesh