UP IAS Transfer: जालौन, बहराइच और झांसी में बदले अफसर, पढ़ें पूरी लिस्ट
punjabkesari.in Friday, Sep 11, 2026 - 06:43 AM (IST)
IAS Transfer News: उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 5 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया। अधिकृत जानकारी के अनुसार जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय को बहराइच का नया जिलाधिकारी बनाया गया है जबकि विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग तथा प्रबंध निदेशक यूपी डेस्को समीर जालौन के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। इसके अलावा झांसी नगर निगम की नगर आयुक्त आकंक्षा राना को समीर के स्थान पर विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग तथा प्रबंध निदेशक यूपी डेस्को की जिम्मेदारी दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बाराबंकी के मुख्य विकास अधिकारी बी सूदन को झांसी नगर निगम के नगर आयुक्त के पद पर भेजा गया है वहीं मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में सचिव पंकज वर्मा को बाराबंकी का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश सरकार ने इसके अलावा 6 पीसीएस अधिकारियों का भी तबादला किया है।

