UP News: बजट 2023-24 पर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख का बड़ा बयान, बोले- 100 साल में आज तक ऐसा बजट नहीं हुआ पेश

punjabkesari.in Sunday, Feb 12, 2023 - 10:21 AM (IST)

रामपुर (रवि शंकर): उत्तर प्रदेश के रामपुर में बजट 2023-24 को लेकर कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने बजट का स्वागत किया और कहा कि, सभी वर्ग के लोगों का इस बजट में ख्याल रखा गया है। देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो उसके लिए यह बहुत ही अच्छा बजट है। साथ ही साथ उन्होंने कहा आजादी के 100 साल बाद यह ऐसा बजट मोदी सरकार के नेतृत्व में पेश किया गया है। जो ऊंचाइयों को छूने वाला और ऐतिहासिक बजट है, जो काफी सराहनीय है और विपक्ष भी दबी जुबान से इस बजट की सराहना कर रहा है।



बता दें कि प्रेस वार्ता कर कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने बजट 2023-24 की सराहना की। इसमें उन से कुछ सवाल पूछे गए। जैसे किसानों के करोड़ों रुपए बकाया है सरकार के कहने पर भी नहीं मिल पा रहे हैं उनके खिलाफ क्या कार्रवाई होगी। तो इस पर बलदेव सिंह औलख ने कहा कि, आप मुझे बताइए कि कौन सी फैक्ट्री के करोड़ों रुपए हैं, हमने पूरे का पूरा पेमेंट किसानों के गन्ने का पेमेंट देने का काम किया है और आज भी जो फैक्ट्रियां नवंबर से चल रही हैं, उनका भी 15 जनवरी तक सारा का सारा पेमेंट किसानों के खाते में भेज दिया है। कोई किसान ऐसा नहीं है, जिसको गन्ने का पेमेंट नहीं मिला हो।

यह भी पढ़ेंः ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- UP जल्द ही सर्वाधिक घरेलू उड़ानों के मामले में देश का शीर्ष राज्य होगा

सवाल- विपक्षी पार्टियां बजट से संतुष्ट नहीं है?
इस पर बलदेव सिंह औलख ने कहा कि, जिस दिन बजट आया था उस दिन कोई भी एक ऐसे बड़े लीडर का बयान जो विपक्ष में लीडर हो नहीं आया था, जो उन्होंने बजट का विरोध किया हो और विपक्ष का जो काम है अगर आप सीधे रास्ते भी जा रहे हो तो वह कहेंगे कि उल्टा रास्ता हैं यह तो है कि उन्होंने इस ऐतिहासिक बजट की तारीफ तो नहीं की मगर उन्होंने भी दबी जुबान में इस बजट की सराहना की है।



सवाल- अखिलेश यादव के दिए गए बयान की भाजपा सरकार 1.7 करोड़ निवेश कर रही है शिक्षा के लिए, लेकिन जिस तरह से कथाकथि धनराशि का डंका पीट रही है। वह कहीं ना कहीं लग रहा है कि भाजपा बहुत बड़ी बात कर रही है?  
इस पर बलदेव सिंह ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी कभी बड़ी बात नहीं करती, जो कहती है उसे कर के दिखाती है उनके विजन और उनकी सोच में कोई अंतर नहीं है और जो जनता के लिए सोचती है उसे करके भी दिखाती है और उसे करके दिखाया है।

यह भी पढ़ेंः फीस न देने पर तालिबानी सजा! बेंच पर 4 घंटे खड़ा कराने और पिटाई से बच्चा लकवे का शिकार, प्रधानाचार्य गिरफ्तार

सवाल- रोडवेज का किराया बढ़ा दिया गया है?
इस पर बलदेव सिंह ने कहा मैं आपको बता रहा हूं बेहतर सुविधा हर नई बसें आपके सामने हर रोड पर आ रही हैं। ऐसी बस कि आपको लगे कि आप बस में हैं या जहाज में है, ऐसी हम आपको सहुलत देने का काम कर रहे हैं, तो उसमें अगर थोड़ा बहुत काफी समय से कोई किराया नहीं बढ़ा है और जब आपको इतनी सहूलियत मिलेगी तो उस सहूलियत के साथ-साथ कहीं आपको लगेगा नहीं कि किराया बढ़ा हुआ है।



सवाल- रामपुर में कृषि में से कितना निवेश हुआ है?
इस पर बलदेव सिंह औलख ने कहा कि, देखिए हम आपको बताएंगे बहुत सारे लोगों ने निवेश किए हैं और अलग-अलग तरह किए हैं किसी ने इलेक्ट्रॉनिक में किए हैं किसी ने कृषि में किए हैं।

यह भी पढ़ेंः UP: खेत की रखवाली कर रहे किसान की हत्या के दोषी दो लोगों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

अर्थव्यवस्था और उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ाने वाला बजट
बजट पर बात करते हुए बलदेव सिंह औलख ने कहा कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में पेश हुआ यह ऐतिहासिक बजट है। यह बजट आजादी के 100 साल बाद भारत की परिकल्पना का बजट है। इसमें किसान महिलाओं को लेकर समाज के सभी मध्यम वर्गों को लेकर विकास की सही रूपरेखा और भारतीय अर्थव्यवस्था को सही रखने के लिए और उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ाने वाला बजट है।

Content Editor

Pooja Gill