UP News: सुहागरात की सुबह कमरे में झांक कर देखा तो परिजनों के होश उड़े, इस हालत में मिले दूल्हा-दुल्हन
punjabkesari.in Thursday, Jun 01, 2023 - 04:36 PM (IST)

UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां पर एक नवदंपती की सुहागरात वाली रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जब इस घटना की जानकारी परिवार वालों को हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया। एक पल में शादी की सभी खुशियां मातम में बदल गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। घटना के बाद पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बता दें कि, यह पूरा मामला बहराइच जिले का है। जहां पर कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के गोड़हिया नंबर चार निवासी प्रताप (23) पुत्र सुंदर लाल का विवाह ग्राम गोड़हिया नंबर दो गुल्लनपुरवा गांव निवासी पुष्प पुत्री परसराम के साथ 30 मई को हुई थी। 30 मई को गोडहिया नंबर चार में बारात गई। 31 मई हंसी खुशी बारात गांव पहुंची। रात में पति और पत्नी अपने गांव पहुंचे। देर रात को नव दंपती ने अपना कमरा बंद कर लिया। परिजन शादी की खुशियां मना रहे थे। आज यानी गुरुवार सुबह काफी देर होने के बाद भी नवदंपती का दरवाजा नहीं खुला और न ही अंदर से कोई आवाज आ रही थी। इसके बाद परिवार वाले परेशान होने लगे।
परेशान परिजनों ने कमरे में झांक कर देखा तो दोनों दुल्हा दुल्हन कमरे में बेसुध पड़े थे। यह देखकर उन्होंने दरवाजा खोला तो दोनों की मौत हो चुकी थी। इस पर कोहराम मच गया। लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों को सूचना दी। दोनों ओर के परिजन एकत्रित हुए। घटना से गांव में कोहराम मच गया। सभी रोने बिलखने लगे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश सिंह भी गांव पहुंचे। कोतवाल राजनाथ सिंह का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।