UP News: सीतापुर जेल में बंद कैदियों ने खाना खाने से किया इंकार, अस्पताल में डॉक्टर न होने पर थे नाराज

punjabkesari.in Saturday, Apr 15, 2023 - 01:30 PM (IST)

सीतापुरः उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीतापुर (Sitapur) जिला जेल में उस समय बवाल हो गया, जब जेल में बंद कैदियों ने खाना खाने से इंकार कर दिया। बंदियों के खाना न खाने की बात सुनकर अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। कैदियों के बवाल करने पर जेल अधिकारियों के हाथ-पैर फूलने लगे। अधिकारी उनको खाना खाने के लिए मनाने लगे, लेकिन कैदियों फिर भी खाना खाने के लिए नहीं माने। इसके बाद मामले की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी और एसडीएम सदर जेल पहुंचे और अधिकारियों को समझाने लगे।

यह भी पढ़ेंः Moradabad: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने ओवैसी पर साधा निशाना, कहा- ओवैसी जिन्ना के बेटे है...

बता दें कि, जिला जेल में शुक्रवार को एक कैदी की जेल अस्पताल में मौत हो गई थी। जेल अधिकारियों ने मौत का कारण बीमारी बताया था।लेकिन, मिश्रिख निवासी मृतक बंदी बबलू के परिवारजन ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। देर रात बंदियों के खाने से इंकार को इसी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। कैदियों के खाना न खाने की जानकारी पर देर रात करीब 11:30 बजे एएसपी एनपी सिंह और एडीएम राम भरत तिवारी जिला जेल पहुंचे। उन्होंने कैदियों को समझाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ेंः Corona in UP: कोरोना केसों में लगातार इजाफा...बीते 24 घंटों में मिले 758 नए मरीज, अब तक 3 लोगों की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह ने बताया कि, शुक्रवार दोपहर में एक बंदी की मौत हुई थी। जिसके बाद जेल में बंद सभी कैदियों ने जेल अस्पताल में डॉक्टर ने होने पर नाराजगी जताई। जिसके चलते उन्होंने खाना खाने से इंकार कर दिया। उन से बात की गई तो बताया कि एक फार्मासिस्ट ही इलाज करता है। भूख हड़ताल की बात नहीं है। बंदियों ने उपवास किया था, समझाने पर कुछ बंदियों ने खाना खाया है। एएसपी ने कहा कि, कल डॉक्टरों की एक टीम जेल भेजी जाएगी।

Content Editor

Pooja Gill