UP News: ''यादव परिवार'' के पांच उम्मीदवारों में से तीन ने दर्ज की बड़ी जीत​

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 07:26 PM (IST)

लखनऊ: लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे सियासी लिहाज से प्रभावशाली यादव परिवार के अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव सहित और धर्मेंद्र यादव ने बड़ी जीत हासिल की है।

अखिलेश को मिले 640207 वोट
कन्नौज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अखिलेश यादव ने बड़ी जीत हासिल की है। अखिलेश यादव को 640207 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक को 470131 वोट मिले हैं। वहीं, बसपा प्रत्याशी इमरान जफ़र ने महज 81471 वोट हासिल किए हैं।

मैनपुरी से डिंपल यादव की बड़ी जीत
मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने बड़ी जीत हासिल की है। डिंपल यादव 1 लाख 89 हजार मतों से जीती है। इस सीट भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और प्रदेश सरकार मे मंत्री जयवीर सिंह हार गए है। इस सीट से सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी थी।

धर्मेंद्र यादव को मिली जीत
आजमगढ़ लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को जीत मिली है। उन्होंने भाजपा के दिनेश लाल यादव को 161035 मतों से हराया है। इस जीत से उत्साहित सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर ढ़ोल बजाए और मिठाइयां बांटी।

इन नेताओं ने बनाई बढ़त
निर्वाचन आयोग के अनुसार, फिरोजाबाद में पार्टी नेता राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव भाजपा के विश्वदीप सिंह से 89,582 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं। बदायूं में सपा नेता शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य से 1,6,249 वोट से आगे हैं। पार्टी ने पहले इस सीट पर शिवपाल को टिकट दिया था, लेकिन बाद में उनके बेटे आदित्य को टिकट दे दिया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह समेत भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान अखिलेश यादव पर अपने परिवार के सदस्यों को टिकट देने का आरोप लगाया था।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static