UP में कब-तक चलेगा मौत का खेल! अब कन्नौज में ट्रैक्टर व्यवसायी की हत्या

punjabkesari.in Sunday, Dec 13, 2020 - 12:35 PM (IST)

कन्नौज: उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले की सदर तहसील मानीमऊ क्षेत्र में एक व्यवसायी की हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि तेरा मल्लू गांव निवासी ट्रैक्टर वर्कशॉप के मालिक अनुराग कटियार (35) की कल देर रात हत्या कर दी गई। मृतक के चाचा ने बताया कि कारोबारी की हत्या में उनके ससुराली जनों का ही हाथ है।       

सूचना मिलते ही मानीमऊ चौकी प्रभारी गौरव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक का अपनी पत्नी कंचन कटिहार का पहले से ही विवाद था। अनुराग के घर वालों ने ससुराली जनों पर सीधा आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Related News

static