रेप के मामले में यूपी नंबर 1, रोज होते हैं 11 रेप...शादी का झांसा देकर सबसे ज्यादा हो रहे रेप

punjabkesari.in Thursday, Nov 17, 2022 - 02:32 PM (IST)

लखनऊ: यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ा है। आए दिन रेप के बाद हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। ये बाते चाहे किसी को सुनने में आम लगे, लेकिन जब इसके तह में उतरते हैं तो पाते हैं हर घड़ी कई जिंदगियों के साथ खिलवाड़ होता है। तो आइए रोज कितने रेप हो रहे हैं, नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्‍यूरो के आंकड़ों से जानते हैं।

यूपी में रेप की क्या हालत है?
NCRB यानी नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्‍यूरो के मुताबिक पूरे देश में हर रोज 86 रेप के मामले आते हैं। इनमें से सिर्फ उत्तर प्रदेश में 13% यानी 11 घटनाएं हर रोज होती हैं।NCRB के आंकड़े बताते हैं 2014 में 3,467, 2017 में 4,246 और 2020 में 2,769 रेप के मामले समने आए हैं। यानी रेप के मामले कम हुए हैं।

शादी का झांसा देकर सबसे ज्यादा रेप
NCRB कहता है‌ कि यूपी में रेप के 57% मामलों में शादी का झांसा देकर रेप किया जाता है। अक्सर ये वो मामले होते हैं जिनमें पीड़िता और आरोपी पहले आपसी सहमति शारीरिक संबंध बनाते हैं। लेकिन बाद में लड़के लड़की को अपनाने से मुकर जाते हैं। इसके अलावा रेप के 37% मामलों में रेप करने वाला कोई रिश्तेदार या जानने वाला ही होता है। सिर्फ 6% रेप आरोपी ऐसे होते हैं जिससे कि पीड़िता अनजान होती है।

रेप पर कौन सी धाराएं?
IPC यानी भारतीय दंड संहिता में धारा 376 और 375 के तहत रेप के मामले दर्ज होते हैं। इसी में इसकी सजा के बारे में बताया गया है। धारा 376 में दोषी को कम से कम पांच साल की सजा और अधिकतम 10 साल तक कठोर सजा दी जाती है। लेकिन निर्भया कांड के बाद संविधान संशोधन हुआ था। IPC की धारा 376 E के तहत रेप के दोषियों को उम्रकैद या फिर फांसी भी दी जा सकती है। यूपी में महिला सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्कॉयड भी बनाया गया था। लेकिन इसके तहत किसी बड़ी राहत की खबर अब तक नहीं है।

बीते 6 साल में रेप की घटनाएं कम हो रही
बीते 6 साल में रेप की घटनाएं कम हो रही है। यानी कानून रेपिस्ट्स पर लगाम लगाने में सफल हैं। यूपी के एडीजी आशुतोष पांडेय कहते हैं कि महिलाओं को रेप जैसी जघन्य घटनाओं पर एकदम खामोश नहीं रहना चाहिए। भले ही रेप करने वाला कोई शख्स उनका जानने वाला ही कोई क्यों ना हो, उन्हें ऐसे मामलों की शिकायत पुलिस से जरूर करनी चाहिए।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static