UP पंचायत इलेक्शनः टिकट वितरण को लेकर सपा में शुरू हुआ गृह कलह, धरने पर बैठे आधा दर्जन दावेदार

punjabkesari.in Sunday, Apr 11, 2021 - 06:20 PM (IST)

देवरियाः उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश भर में सरगर्मी बढ़ती जा रही है। सभी दल अपनी उम्मीदवारी को मजबूती के साथ मैदान में उतारने में जुटे हुए हैं। वहीं समाजवादी पार्टी में पंचायत सदस्य पद के टिकट वितरण को लेकर घमासान मच गया है। रविवार को विभिन्न वार्डों के आधा दर्जन दावेदार जिलाध्यक्ष के घर धरने पर बैठ गए।

बता दें कि धरने पर बैठे दावेदार संबंधित सीटों पर मैत्रीपूर्ण फाइट की घोषणा किए जाने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही लोगों ने विभिन्न आरोप लगाने के साथ ही जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे।

वहीं नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए जिलाध्यक्ष के पिता बाबूलाल यादव व कुछ वरिष्ठ सपा नेता पहुंचे लेकिन कार्यकर्ताओं ने उनकी एक न सुनी। वे पार्टी के द्वारा पांच सीटों पर घोषित मैत्रीपूर्ण फाइट अन्य करीब आधा दर्जन सीटों पर भी घोषित करने की मांग कर रहे थे। धरने पर बैठने वालों में अशोक कुमार यादव, संगम यादव, रामप्रकाश गुप्त, ज्ञानचंद यादव, विशाल यादव, चंदन यादव मुख्य रहे।

 

Content Writer

Moulshree Tripathi