UP पंचायत इलेक्शनः जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आरक्षण तय, देखें जिलेवार Reservation list

punjabkesari.in Friday, Feb 12, 2021 - 06:46 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं इलेक्शन 2021 को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार के आरक्षण नीति जारी कर दी है जिसके तहत इस बार पंचायत चुनावों में रोटेशन लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष को भी आरक्षण मिलना तय हो गया। वहीं जिलेवार जिला पंचायत अध्यक्षों की रिजर्वेशन सूची जारी कर दी है।

अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित हुआ ये शहर
बता दें कि कानपुर नगर, औरैया, चित्रकूट, महोबा, झांसी ,जालौन, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, मिर्जापुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अनुसूचित जाति के लिए हुआ आरक्षित कर दिया गया है वहीं शामली, बागपत ,लखनऊ ,कौशांबी ,सीतापुर ,हरदोई जिला पंचायत अध्यक्ष अनुसूचित जाति स्त्रियों के लिए आरक्षित रहेगी। तो वहीं संभल, हापुड़, एटा ,बरेली ,कुशीनगर, वाराणसी, बदायूं जिला पंचायत अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग स्त्री के लिए आरक्षित किया गया है। आजमगढ़, बलिया, इटावा, फर्रुखाबाद, बांदा, ललितपुर, अंबेडकर नगर ,पीलीभीत ,बस्ती, संतकबीरनगर ,चंदौली ,सहारनपुर ,मुजफ्फरनगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा।
PunjabKesari

प्रतापगढ़, अमेठी व सोनभद्र स्त्रियों के लिए रिजर्व
कासगंज ,फिरोजाबाद, मैनपुरी, मऊ, प्रतापगढ़ ,कन्नौज, हमीरपुर ,बहराइच, अमेठी ,गाजीपुर ,जौनपुर, सोनभद्र जिला पंचायत अध्यक्ष पद स्त्रियों के लिए आरक्षित किया गया है। अलीगढ़ ,हाथरस, आगरा ,मथुरा ,प्रयागराज ,फतेहपुर, कानपुर देहात ,गोरखपुर, देवरिया ,महाराजगंज ,गोंडा ,बलरामपुर ,श्रावस्ती ,अयोध्या, सुल्तानपुर, शाहजहांपुर ,सिद्धार्थनगर ,मुरादाबाद ,बिजनौर ,रामपुर, अमरोहा ,मेरठ ,बुलंदशहर ,गाजियाबाद ,गौतमबुद्धनगर, उन्नाव, भदोही जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित रहेगा।

10 से 12 मार्च के बीच तैयार की जाएगी अंतिम सूची 
आगे बता दें कि 2 से 3 मार्च के बीच प्रधानों, ग्राम पंचायत, क्षेत्र व जिला पंचायत के आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र के आवंटन की प्रस्‍तावित सूची का जिलाधिकारी द्वारा प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 4 से 8 मार्च तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। यह आपत्ति लिखित में दर्ज कराना होगा। 10 से 12 मार्च के बीच आपत्तियों का निस्‍तारण करते हुए अंतिम सूची तैयार की जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static