पंचायत चुनाव के मद्देनजर UP Police अलर्ट, 1लाख के ईनामी डकैत गौरी यादव के खिलाफ Combing शुरू

punjabkesari.in Monday, Feb 01, 2021 - 12:21 PM (IST)

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनते ही डकैतों के खिलाफ अभियान चलाकर कई इनामी डकैत को मार गिराया है तो कई डकैतों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है लेकिन चित्रकूट में अभी भी एक लाख का इनामी डकैत गौरी यादव फरार  चल रहा है। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने कॉम्बिग शुरू कर दी है।


बता दें की पंचायत चुनाव आते ही डकैतों की सरगर्मी शुरू हो जाती है और अपना उम्मीदवार जिताने के लिए डकैत कई अपराध की घटनाओं को अंजाम देने लगते हैं। जिसे पुलिस पकड़ने में नाकाम भी साबित हो रही है लेकिन पंचायत चुनाव आते ही पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने डकैत गौरी यादव को पकड़ने के लिए अभियान चलाना शुरू कर दिया है। जिसके चलते कई थानों की टीम  व एंटी डकैती टीम ने जंगलों में कॉम्बिंग करना  शुरू कर दिया है इनामी डकैत गौरी यादव पर सरकार ने एक लाख का इनाम घोषित कर रखा है। इनामी डकैत गौरी यादव पर चित्रकूट के कई थानों पर पर लूट अपहरण हत्या जैसे कई संगीन मामले दर्ज है फिर भी इनामी डकैत गौरी यादव पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।


वहीं पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल का कहना है कि इनामी डकैत गौरी यादव को पकड़ने के लिए कई थानों की पुलिस व एंटी डकैती टीम लगातार डकैत गौरी यादव को पकड़ने का प्रयास कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

 

Umakant yadav