गांजा बेचने के आरोप में दो सगे भाईयों को UP पुलिस ने किया गिरफ्तार, 10 KG गांजा जब्त

punjabkesari.in Tuesday, Mar 23, 2021 - 02:53 PM (IST)

नोएडा: उत्तर प्रदेश नोएडा जिले स्थित बिसरख थाने की पुलिस ने सोमवार रात को गश्त के दौरान दो सगे भाइयों को गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने करीब 10.50 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।बिसरख थाने की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने मंगलवार को बताया कि बीती रात को गश्त पर निकली पुलिस ने जलपुरा गांव के पास जुनेद और राशिद (निवासी सिकंदराबाद,बुलंदशहर) को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 10.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। चौहान के मुताबिक पूछताछ के दौरान दोनों भाइयों ने बताया कि वे काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त थे। वहीं थाना सूरजपुर पुलिस ने बीती रात को गश्त के दौरान आकाश नामक कथित गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 600 ग्राम गांजा बरामद किया है।


 

Content Writer

Moulshree Tripathi