केमिकल से बनाई जाने वाली शराब फैक्ट्री का UP पुलिस ने किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2020 - 06:02 PM (IST)

मैनपुरीः उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में कोरोना महामारी के बाद भी शराब का अवैध कारोबार चलाने वाली फैक्ट्री का यूपी पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बता दें कि यहां बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार चल रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अभियान के तहत  कार्रवाई की गई।

बता दें कि थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम दिल्हा भवानीपुर में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंदिर के समीप एक स्थान पर छापामार कार्रवाई की। जहां पुलिस को अवैध रूप से शराब का जखीरा बनता हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर केमिकल, 9 पेटी शराब, होलोग्राम रैपर ढक्कन समेत कई उपकरण भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि इन सबके साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि 4 लोग  भाग जाने में सफल हो गए। जिसमें से एक राजनीतिक दल में सेक्टर संयोजक का पद का पदाधिकारी है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों को जेल भेजा है। वहीं भागे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static