मास्क चेकिंग अभियान के वायरल मैसेज को UP Police ने बताया फर्जी, कहा- अफवाहों से बचे

punjabkesari.in Friday, Feb 26, 2021 - 11:54 AM (IST)

बस्ती: उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया पर मास्क चेकिंग का अभियान चलाए जाने की खबर चल रही थी कि उत्तर प्रदेश के सभी थानों की पुलिस 30 दिनों तक मास्क चेकिंग अभियान चलाएगी। शुक्रवार को पुलिस ने इस खबर को झूठा बताया है। आज यहां यह जानकारी देते हुए पुलिस सूत्रों ने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा इस प्रकार का कोई भी 30 दिवसीय अभियान नहीं चलाया जा रहा है। ऐसी कोई भी चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। चेकिंग की खबर अफवाह/भ्रामक है। अफवाह फैलाने वालों के बारे में जानकारी प्राप्त कर कार्यवाही की जाएगी। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj