वाह रे यूपी पुलिस! पुलिसकर्मियों ने मनाया तस्कर का बर्थडे, पार्टी में लगाए जमकर ठुमके...वीडियो वायरल

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 03:56 PM (IST)

UP News: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर खाकी शर्मसार हो गई है। पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाना क्षेत्र में कुछ पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि कुछ पुलिसकर्मी एक हिस्ट्रीशीटर के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर नाचते-गाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह युवक पहले मादक पदार्थों की तस्करी और मारपीट जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है।

पुलिसकर्मियों ने खुलेआम मनाया जश्न 
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन हेड कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

'अपराधियों के साथ किसी भी तरह की नजदीकी बर्दाश्त नहीं'
पुलिस प्रशासन ने साफ कहा है कि अपराधियों के साथ किसी भी तरह की नजदीकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस पूरे मामले की जांच का जिम्मा सीओ पूरनपुर को सौंपा गया है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। यह घटना पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून व्यवस्था की निष्पक्षता पर सवाल उठाती है। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को चेतावनी दी गई है कि वे अपने कर्मचारियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static