UP Police: आधा दर्जन उप निरीक्षकों का तबादला, घुमना चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर
punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 12:30 PM (IST)
फरुर्खाबाद: उत्तर प्रदेश में फरुर्खाबाद जिले की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आधा दर्जन उप निरीक्षकों के स्थानांतरण किये हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था सुद्दढ रखने के लिए फरुर्खाबाद कोतवाली की घुमना चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक अमित कुमार गुप्ता को लाइन हाजिर कर दिया गया।
इनका भी हुआ तबादला
राजेपुर थाना के पुलिस उप निरीक्षक अमित कुमार को, कादरी गेट थाना स्थानांतरित किया गया। मोहम्मदाबाद कोतवाली के उप निरीक्षक अरविंद अवस्थी को राजेपुर थाना, उप निरीक्षक सुरजीत सिंह को कायमगंज थाने से कमालगंज थाना में स्थानांतरित किया गया। उपनिरीक्षक भोलाराम को प्रभारी अंगुष्ठ छाप तथा कायमगंज कोतवाली के मंडी चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक बलवीर सिंह डांगी को प्रभारी मॉनिटरिंग सेल बनाया गया।

