यूपी पुलिस दारोगा भर्ती 2020: जल्द जारी होगा SI की 5623 भर्तियों की सूचना

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2020 - 07:04 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कहा है कि नागरिक पुलिस में सब इंस्पेक्टर (एसआई) के 5623 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिविकेशन जल्द जारी होने वाला है। 5623 पदों पर भर्ती कराई जाएगी। बताया जा रहा है कि गर्मियों में इस पदों पर लिखित परिक्षा होगी।

वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए सिपाही भर्ती कर उन्हें रोज़गार युक्त बनाने के लिए 2018 में में विज्ञापन निकाला था। पीएसी में सिपाही के 49,568 पदों पर सीधी भर्ती  होनी थी। जिसका अंतिम परिणाम रुका हुआ था। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड पुलिस एवं पीएसी में सिपाही के पदों पर सीधी भर्ती के अंतिम परिणाम जारी हो गए हैं। बोर्ड ने शाम 4 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर नतीजे जारी कर दिए। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर देख सकते हैं।

Tamanna Bhardwaj