सावधान! UP Police SI Admit Card जारी, परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले जान लें ये 5 नए नियम वरना नहीं मिलेगी एंट्री
punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 10:45 AM (IST)
UP Police SI Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब इंस्पेक्टर (SI) के 4543 पदों पर होने वाली सीधी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी कर दिए हैं। 15 लाख से अधिक अभ्यर्थी लंबे समय से इस घड़ी का इंतजार कर रहे थे। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा का शेड्यूल: 2 दिन, 2 शिफ्ट और 75 जिले
यूपी पुलिस SI की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। भर्ती की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित किया जा रहा है।
- पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
- दूसरी शिफ्ट: दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक।
भर्ती का गणित: एक पद के लिए कड़ा मुकाबला
इस भर्ती के जरिए कुल 4543 पद भरे जाएंगे, जिनमें सब इंस्पेक्टर के 4242 पद और प्लाटून कमांडर के विभिन्न पद शामिल हैं। इस परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों की संख्या चौंकाने वाली है:
- कुल आवेदन: 15,75,760
- पुरुष अभ्यर्थी: 11,66,386
-महिला अभ्यर्थी: 4,09,374
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? (Step-by-Step)
आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'UP Police SI Admit Card 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें।
- कैप्चा कोड डालकर लॉग इन करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखते ही उसे डाउनलोड करें और एक रंगीन प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
परीक्षा केंद्र पर एंट्री के सख्त नियम
भर्ती बोर्ड ने अनुशासन बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं:-
- रिपोर्टिंग टाइम: परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले सेंटर पर पहुंचें।
- गेट क्लोजिंग: परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। देर होने पर एंट्री नहीं मिलेगी।
- जरूरी दस्तावेज: एडमिट कार्ड के साथ एक ओरिजनल फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी) जरूर ले जाएं।
- पेन: परीक्षा के लिए सिर्फ काला या नीला बॉल पॉइंट पेन ही मान्य होगा।
चेतावनी
मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, हेडफोन, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। उल्लंघन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।
लिखित परीक्षा का पैटर्न और पासिंग मार्क्स
यह परीक्षा OMR शीट पर आधारित होगी। कुल 400 अंकों की परीक्षा में 160 प्रश्न पूछे जाएंगे।
विषय (Sections) प्रश्न अंक
सामान्य हिंदी 40 100
कानून/संविधान/सामान्य ज्ञान 40 100
संख्यात्मक व मानसिक योग्यता 40 100
मानसिक अभिरुचि/तार्किक क्षमता 40 100
पास होने की शर्त
अभ्यर्थियों को हर विषय में कम से कम 35% अंक लाना अनिवार्य है। साथ ही, ओवरऑल (कुल मिलाकर) 50% अंक प्राप्त करने वाले ही अगले चरण के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे।
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तैयारी
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दौड़ (Running) लगानी होगी:-
- पुरुष: 4.8 किलोमीटर की दौड़ (28 मिनट में)।
- महिला: 2.4 किलोमीटर की दौड़ (16 मिनट में)।

