विकास दूबे को पाताल से भी ढूंढ निकालेगी यूपी पुलिस: केशव मौर्य

punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2020 - 01:03 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सिविल हॉस्पिटल पहुंच कर डॉ0. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सिविल हॉस्पिटल के निदेशक और बड़ी संख्या में डॉक्टर मौजूद रहे। 


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि आज ऐसे महापुरुष की जयंती है जिसका नाम लेने से हर भारतवासी के शरीर में देश भक्ति का जोश आ जाता है। आज उनकी जयंती पर हम उनके बताये हुए रास्ते पर चलने का प्रण लेते हैं। उस समय जिसके लिए बलिदान हो गया था। वह कश्मीर से धारा 370 व 35 ए से हटाने से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना साकार हुआ है। आज मैं बधाई देता हूँ। 

विकास दूबे को पाताल से भी ढूंढ निकालेगी पुलिस
वहीं केशव प्रसाद मौर्या ने विकास दुबे पर बोलते हुए कहा कि कानपुर की घटना बहुत दुखद हुई है। इस प्रकार के अपराधी कैसे आज तक बचे रहे, किनके कारण बचे रहे यह भी देखा जा रहा है। ऐसे गैंग के कोई भी बचेगा नहीं। उत्तर प्रदेश पुलिस जल्द से जल्द विकास दुबे को पाताल से भी ढूंढ निकलेगी और उसको कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। आप सब भरोसा रखिये। 

Ajay kumar