UP Politics: मंगलसूत्र विवाद में कूदे अफजाल अंसारी, PM मोदी के साथ स्मृति ईरानी और हेमा मालिनी पर साधा निशाना

punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2024 - 09:03 PM (IST)

Ghazipur News: गाजीपुर में सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलसूत्र पर दिए बयान को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान अपनी प्रतिक्रिया देते स्मृति ईरानी और हेमा मालिनी पर तंज कसा है।

स्मृति ईरानी अपनी सहेली के मंगलसूत्र की रक्षा करने गई थी क्या?
बता दें कि शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अफजाल अंसारी को लेफ्ट विंग की पार्टियों ने संयुक्त रूप से समर्थन दे दिया। स्थानीय भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के दफ्तर में सभी कम्युनिस्ट घटक दलों के साथ सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने संयुक्त रूप से बैठक की। साथ ही उन्होंने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भी एक बैठक की और चुनावी रणनीति पर बात की। इस दौरान अंसारी ने कहा कि जो अपना मंगलसूत्र देकर आये थे, उसकी रक्षा कर लें। हेमा मालिनी ने जो किया...धर्मेंद्र की पहली पत्नी के मंगलसूत्र की रक्षा कर लें। स्मृति ईरानी अपनी सहेली के मंगलसूत्र की रक्षा करने नहीं गई। पीएम मोदी पर हमला करते हुए अंसारी ने कहा कि जो खुद मंगलसूत्र की कद्र नहीं किये,वो सवाल खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया माहिलाएं सबसे अधिक गुस्से में हैं।

गौरतलब है कि पीएम मोदी राजस्थान के बांसवाड़ा में एक चुनावी जनसभा में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि, 'ये कांग्रेस का मेनिफेस्टो कह रहा है कि वो मां-बहनों के गोल्ड का हिसाब करेंगे। उसकी जानकारी लेंगे और फिर उसे बांट देंगे और उनको बांटेंगे जिनको मनमोहन सिंह की सरकार ने कहा था संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। भाइयों-बहनों ये अर्बन नक्सल की सोच, मेरी मां-बहनों, ये आपका मंगलसूत्र भी नहीं बचने देंगे। ये यहां तक जाएंगे।

Content Editor

Mamta Yadav