UP Politics: निकाय चुनावों में भाजपा का समर्थन करेगा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल

punjabkesari.in Sunday, Apr 30, 2023 - 10:16 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के व्यापारियों के संगठन भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने राज्य के आसन्न नगरीय निकाय चुनावों (Nikay Chunav) में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवारों के समर्थन का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें- आनंदीबेन और CM योगी ने सुनी PM मोदी के मन की बात...प्रियंका गांधी को BJP सांसद ब्रजभूषण सिंह ने दिया चैलेंज, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें


भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि किसी भी व्यवसाय के फलने-फूलने के लिए बेहतर कानून व्यवस्था जरूरी है। गर्ग ने कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के शासनकाल में व्यापारियों का जो शोषण होता था और जिस तरह की लचर कानून-व्यवस्था थी वह अब अतीत की बात हो गई है। यही कारण है कि अब व्यापारी भयमुक्त माहौल में कारोबार कर सकता है।’’

यह भी पढ़ें- गर्भगृह में 22 जनवरी 2024 को नहीं होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, चंपत राय बोले- 'ये अफवाह...' 


गर्ग ने कहा कि पहले शहरी स्थानीय निकायों के स्तर पर रेहड़ी-पटरी वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन भाजपा की सरकार ने काफी हद तक उनकी समस्याओं का समाधान किया है और उनकी बाकी समस्याओं के समाधान के लिए और प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव दो चरणों में आगामी चार मई और 11 मई को होने हैं। मतगणना 13 मई को होगी।

Content Writer

Mamta Yadav