UP Politics: यूपी कांग्रेस को जल्द मिलेगा नया प्रभारी! जानिए क्यों पद छोड़ने को तैयार हैं प्रियंका गांधी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 06, 2023 - 02:08 PM (IST)

UP Politics (अश्वनी सिंह): उत्तर प्रदेश में सभी राजनीतिक दल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए है। कांग्रेस भी चुनाव की तैयारियां कर रही है। इसी बीच कांग्रेस में कुछ बदलाव होने की बात सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, यूपी कांग्रेस को जल्द नया प्रभारी मिल सकता है। क्योंकि कई राज्यों में चुनाव में व्यस्तता के चलते प्रियंका गाँधी प्रभारी पद छोड़ सकती हैं। नए प्रभारी के तौर पर हरीश रावत व तारिक अनवर के नाम की चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ेंः Cabinet Meeting: योगी सरकार की कैबिनेट बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर होगी चर्चा...नई तबादला नीति पर भी लग सकती मुहर

राहुल गांधी के विदेश से लौटने के बाद होगा निर्णय
बता दें कि, 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में नए प्रभारी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। नए प्रभारी के नाम को लेकर यूपी में मंथन तेज हो गया है। इसके लिए चर्चा की जा रही है कि, प्रदेश में नया प्रभारी किसे बनाया जाए। इस बात का निर्णय राहुल गांधी के विदेश से लौटने के बाद होगा। वहीं, प्रदेश में जल्द नई कार्यकारिणी का भी गठन होगा। बृजलाल खाबरी लोकसभा चुनाव तक अध्यक्ष बने रहेंगे।

यह भी पढ़ेंः Shivpal Yadav News: शिवपाल यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- '2024 में इस क्रूर सरकार को हटाना जरूरी है'

कर्नाटक में जीत के बाद बदलेगी प्रियंका गांधी की भूमिका
मिली जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक में जीत के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की भूमिका बदलेगी।  कर्नाटक चुनाव के बाद पार्टी में संगठन स्तर पर कुछ नेताओं की जिम्मेदारी को बढ़ाया जा सकता है। खास तौर पार्टी में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को देखते हुए ये बदलाव काफी अहम होगा। वहीं, पार्टी ने यूपी में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा और इसकी भी पूरी तैयारी कर रही है।  

Content Editor

Pooja Gill