यूपी चुनाव: कांग्रेस के इन नेताओं की साख है दांव पर

punjabkesari.in Wednesday, Feb 08, 2017 - 02:52 PM (IST)

लखनऊ\रायबरेली:कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी यहां से सांसद हैं। और यहां पर कांग्रेस के राष्ट्रीय पतन के साथ-साथ लोगों में पार्टी महत्ता खोती चली जा रही है। लिहाजा जिले की सीटों पर कांग्रेस के लिए जीतना कतई आसान नहीं दिख रहा है। हालांकि प्रियंका गांधी ने भी यहां प्रचार किया है। और आगे भी करेंगी। लेकिन अभी से जीत सुनिश्चित करने का आंकलन बेमानी होगी।

                
अमेठी:कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की संसदीय सीट है। 2014 के आम चुनावों में मोदी लहर जबरदस्त थी, लेकिन राहुल अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे थे। अमेठी में राहुल का क्रेज है, लेकिन वह क्रेज अब फीका पड़ने लगा है। अभी साफ नहीं किया जा सकता है कि इस जिले में क्या होगा, लेकिन राहुल की प्रतिष्ठा तो दांव पर रहेगी ही।

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें