यूपीः देवबंद को देववृंद करने की तैयारी, तेज हुई नाम परिवर्तन की मांग

punjabkesari.in Thursday, Aug 19, 2021 - 09:02 PM (IST)

देवबंदः उत्तर प्रदेश में जिलों के नाम बदलने का चलन जोरों पर है। संभल, अलीगढ़ समेत प्रदेश के कई नामों के बदलने पर विचार चल रहा है। इसी क्रम में अब देवबंद को भी इसी लिस्ट में शामिल करने की तैयारी चल रही है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक कुंवर बृजेश सिंह इसे लेकर प्रस्ताव ला चुके हैं। इसके साथ ही बजरंग दल के पश्चिमी यूपी के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन को पत्र भेजकर देवबंद का नाम देववृन्द करने की  मांग की है।

इस बाबत विकास त्यागी ने बताया कि देवबंद में महाभारत काल मे पांडवों ने अज्ञातवास काटा था। यहां की पहचान दारुल उलूम से नहीं बल्कि माता बाला सुंदरी देवी मंदिर व महाभारत काल से है। दारुल उलूम का इतिहास सिर्फ अधिकतम 150 वर्ष पुराना है जो इतिहास में भी दर्ज है।

 

Content Writer

Moulshree Tripathi